{"_id":"682ccb8925f8cdc7f6050fd9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-120268-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जर्जर लकड़ी के खंभों पर टिकी बिजली की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जर्जर लकड़ी के खंभों पर टिकी बिजली की सप्लाई
विज्ञापन
लकड़ी के खंबे पर टिके तार।
- फोटो : kathua news
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी ग्रामीण पंचायत के वार्ड पांच जाननू में बिजली सप्लाई के लिए वर्षों पुराने लगाए गए बिजली के तार और लकड़ी के खंभे जर्जर हो गए हैं। ऐसे में आंधी आने या बारिश होने पर अक्सर बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है और जर्जर तारों के कारण हमेशा हादसों का डर बना रहता है।
गणेश, सिंह, अजय ,जगदेव और बाबूराम ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को वार्ड में बिजली की सप्लाई के लिए विशेष कर खंभे लगवाने की मांग किए जाने के बाद भी कुछ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद लकड़ी के पुराने खंभे, बांस के खंभे या फिर पेड़ों से बंधे तारों से जमीन में करंट आ जाता है और करंट की चपेट में आने से कुछ वर्ष पहले एक जानवर की मौत भी हो गई थी।
ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 25 वर्ष पहले उनके वार्ड में बिजली सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी बिजली के तार पेड़ों से या फिर लकड़ी या बांस के खंभों पर लगाए गए हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि वर्षों पहले लगाए गए बिजली के पुराने तार बदलकर नए तार लगाए जाएं और लकड़ी और बांस के खभों की जगह पर सीमेंट या फिर लोहे के खंभे लगाए जाएं।