फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बिलावर से सटे इलाकों में पानी किल्लत, एक हफ्ते से आपूर्ति नहीं हुई

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। कस्बे से सटे मोहल्ला औवासीं और मोहल्ला कुट के लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को आसपास के क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद निता कुमारी, किशोरी लाल, रवि कुमार, अशोक कुमार, नीता देवी, सुनीता और भोलू राम ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई नहीं की गई। इसकी वजह से आसपास की 500 से अधिक आबादी को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के लिए ग्रेविटी सिस्टम के माध्यम से मछेड़ी गांव के कुरकन से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछले 7 दिनों से उनके इलाके में पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समस्या के बारे में कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है और संबंधित विभाग ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इलाके के लिए जल जीवन मिशन के तहत कई करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई और डगवैल और रिजर्वायर भी बनाए गए। पाइपलाइन भी बिछाई गई, लेकिन आज तक उन्हें सरकार की ओर से कई करोड़ रुपए की खर्च की गई राशि का कोई फायदा नहीं मिला। जलशक्ति विभाग की लचर कार्य प्रणाली के चलते योजना का काम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
समस्या संज्ञान में है तकनीकी खराबी के कारण समस्या पेश आई थी जल्द पेयजल सप्लाई को सुचारू किया जाएगा।
-संजीव रियोथिया कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed