फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पहलगाम आतंकी हमले का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
हीरानगर। पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर मढ़ीन में नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) ने पाकिस्तान के खिलाफ तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, केंद्र सरकार को पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करना चाहिए। पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसलिए पूरा देश पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल प्रांतीय सचिव धर्मपाल कुंडल ने कहा, पाकिस्तान प्रदेश में शांति पचा नही पा रहा है। इसीलिए उसने इस तरह के कायराना हमले को अंजाम दिया है। इस हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। कश्मीर के लोगों ने भी खुलकर इस हमले की निंदा की है जिससे यह जाहिर होता है कि आतंकी किसी के सगे नहीं है। इनका मकसद सिर्फ अशांति फैलाना है। उन्होंने कहा इस घटना के बाद पूरा देश आक्रोशित है इसलिए केंद्र की मोदी सरकार को लोगों की भावनाओं को समझते हुए पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा, उनकी पार्टी आतंकवाद के खात्मे के लिए सरकार के साथ है। प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष शिवदेव सिंह भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed