फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शाहपुर कंडी बांध में मई से फिर शुरू होगा जलभराव

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के बाद केंद्र सरकार ने उज्ज और रावी दरिया की परियोजनाओं पर भी तेजी लाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शाहपुर कंडी बांध परियोजना में बांध का काम पूरा होने के बाद जलाशय को तय पैमाने तक पूरी तरह भरने का काम मई से फिर शुरू होने जा रहा है। उधर, ऐसी उम्मीद है कि उज्ज बांध परियोजना की रुकावटों को दूर करने के लिए भी अब केंद्र सरकार की ओर से दो टूक निर्देश जारी हो जाएंगे।
दरअसल, पुलवामा में हुए सुरक्षाबलों पर आत्माघाती हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते से इत्र उज्ज और रावी दरिया के पानी के पूरी तरह से इस्तेमाल करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

शाहपुर कंडी बांध परियोजना के साथ साथ उज्ज परियोजना के डिजाइन में भी बदलाव करते हुए अधिक से अधिक पानी भारत में इस्तेमाल करने को लेकर योजना पर काम शुरू हुआ था। इससे परियोजना की लागत भी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर कंडी बांध से जम्मू कश्मीर की 32 हजार हेक्टेयर और पंजाब की पांच हजार हेक्टेयर जमीनों को सिंचाई के लिए पानी मिलने जा रहा है। इस परियोजना के बांध का काम जहां बीते साल पूरा करने के बाद जलाशय को भरने की कवायद शुरू हुई वहीं अब अगले चरण में इस भराई को उस पैमाने तक ले जाया जाएगा जहां से जम्मू कश्मीर की नहरों को पानी मिलेगा।

वर्तमान में जलाशय को 392 मीटर तक भरने की मंजूरी है। परियोजना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मई में फिर से जलाशय को तय पैमाने तक भरने का काम होगा जहां से जम्मू कश्मीर को रावी का पानी मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed