फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: मकवाल के वार्ड 7 का हैंडपंप खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामकोट। पंचायत मकवाल के वार्ड 7 चौगान इलाके में हैंडपंप पिछले लगभग एक महीने से खराब होने की वजह से राहगीर और स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण लगभग 1 से 2 किलोमीटर पैदल चलकर पानी की ढुलाई करने को मजबूर हैं। इसके साथ राजकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रामकोट के मैदान के बाहरी ओर स्थित यह हैंडपंप स्कूल के विद्यार्थियों और राहगीरों के लिए भी पानी का मुख्य स्रोत है लेकिन इसके खराब होने के कारण लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मकवाल निवासी देस राज ने बताया कि नल के जरिए पानी की आपूर्ति हर रोज नहीं होने के कारण लोग इसी नजदीक के हैंडपंप पर पानी के लिए निर्भर हैं। स्थानीय निवासी जीवन लाल, डॉ. खजूर सिंह, प्यार सिंह, पवन कुमार और नरेश कुमार ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द हैंडपंप को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। इस संबंध में भूजल विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता बिलावर कमल किशोर ने कहा कि पर्याप्त फंड की मंजूरी के बाद जल्द खराब पड़े हैंडपंप को ठीक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed