{"_id":"67bcb5d4ee6796b2980cd23a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-117714-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुड़ा कल्याल के बनी महादेव में है लोगों की भारी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुड़ा कल्याल के बनी महादेव में है लोगों की भारी आस्था
कठुआ। तपोभूमि बिलावर में महादेव के कई प्राचीन मंदिर हैं। उन्हीं में से रामकोट के गुड़ा कल्याल स्थित बनी महादेव मंदिर का महत्व है। भोलेनाथ के दर्शन मात्र से जहां कष्टों का नाश होता है वहीं मान्यता है कि मंदिर परिसर में स्थित चार सौ साल पुराने चंपा के पेड़ की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। यह भी माना जाता है कि बिलावर के बिल्केश्वर महादेव मंदिर की ही तरह इस मंदिर का निर्माण भी पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान ही किया था।
विज्ञापन
किवदंती के अनुसार हजारों साल पहले इस मंदिर की जगह एक बहुत घना जंगल था। यहां बेल के पेड़ सबसे अधिक थे। इस कारण यहां का नाम बनी गुड़ा कलाल पड़ा। एक समय की बात है कि गद्दी समुदाय के लोग भेड़-बकरियों को चरा रहे थे, तो उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब उन्होंने आवाजों पर ध्यान दिया तो उन्हें वहां शिव मंदिर दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी। मंदिर की मान्यता है कि इसके प्रांगण में एक 400 साल पुराना चंपा का पेड़ है, जिसकी पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। जब लोगों की मन्नत पूरी होती थी तो कुछ लोग भूमि दान करते थे। इस वजह से मंदिर के नाम तीन सौ कनाल भूमि है। मंदिर के बाहर एक नंदी बैल और भैरव की मूर्ति है, जहां पर भी लोग मन्नत मांगते हैं। इसके साथ ही गद्दी समुदाय के लोगों की दो समाधियां हैं, जो गुरु चेले थे। कुछ विद्वानों का कहना है कि पहले यहां शिवजी की एक विशाल मूर्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।