फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बनी टाउन में घर-घर से उठेगा कचरा, देना होगा शुल्क

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। बनी कस्बे में स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने घर-घर से कचरा संग्रहण और प्रबंधन के तहत शुल्क निधार्रित कर दिए हैं। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का दावा है कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

एसडीएम बनी की ओर से जारी अधिसूचना के तहत निधार्रित किए गए शुल्क हर महीने के पहली सप्ताह में पंचायत हलका बनी के सचिव की अध्यक्षता में एक टीम द्वारा एकत्र किए जाएंगे। इस पहल से बनी टाउन में कचरा प्रबंधन को सुधारने की उम्मीद है, जो इसके निवासियों के लिए एक साफ और स्वस्थ पर्यावरण में योगदान करेगी। मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तर पर सत्यापन समितियों का गठन किया गया है। बताया कि इन समितियों ने ठोस कचरा प्रबंधन इकाइयों की पूरी तरह से जांच की है और घर-घर कचरा संग्रहण और डंपिंग स्थलों का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन




हाल ही में बनी के एसडीएम कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार मंडल बनी के अध्यक्ष, पूर्व पीआरआई और समाज के सदस्यों सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बनी कस्बे में उत्पन्न ठोस कचरे के संग्रह और प्रबंधन की सुचारू व्यवस्था के लिए उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाएगा। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............



बनी कसबे में विभिन्न प्रतिष्ठानों के लिए निम्नलिखित मासिक उपयोगकर्ता शुल्क निर्धारित किए गए हैं

- होटल और रेस्तरां: 500 रुपये

- ढाबा: 400 रुपये

- शराब की दुकान और बार: 1000 रुपये

- पेट्रोल पंप: 1000 रुपये

- वर्कशॉप/वेल्डर: 500 रुपये

- चक्की: 500 रुपये

- पोल्ट्री: 500 रुपये

- चिकन/मटन की दुकानें: 300 रुपये

- लकड़ी की दुकानें: 1000 रुपये

- हार्डवेयर की दुकानें: 500 रुपये

- सब्जी विक्रेता: 500 रुपये

- किराना दुकानें: 500 रुपये

- कपड़े/रेडीमेड गारमेंट्स: 300 रुपये

- केमिस्ट: 300 रुपये

- ज्वैलर्स: 500 रुपये

- बर्तन की दुकानें: 500 रुपये

- हथकरघा की दुकानें: 300 रुपये

- इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें: 200 रुपये

- छोटे पैमाने की व्यावसायिक इकाइयां: 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed