फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शनि देव मंदिर में एक फरवरी को होगा भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। डिंगी सिमवली गांव के शनिदेव मंदिर में एक फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को इस संदर्भ में मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंदिर कमेटी के प्रधान मक्खन मलगुरिया ने की। इस दौरान एक फरवरी को आयोजित किए जाने वाले भंडारे को लेकर कमेटी के सदस्यों को कई कार्यभार सौंपे गए।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि हर वर्ष शनिदेव मंदिर में जनवरी के महीने में विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही प्रथा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी एक फरवरी के दिन गांव में स्थित शनि देव मंदिर मे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। प्रधान ने इस शुभ अवसर पर लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। बैठक में मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राघव गुप्ता, राजपाल, रामपाल, इंद्र भूषण गुप्ता, ठाकुर बलबीर सिंह, संजू सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed