फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: खीरे से ए, आलू से बी व सर्कल से ओ ... खेल-खेल में सीखो

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। एलीमेंट्री क्लासेज में खिलौना शिक्षण शास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आगाज हो गया है। डाइट बसोहली की ओर करवाए जाने वाले इस आयोजन में खेल-खेल में शिक्षण की पद्धति का बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को खीरे के उपयोग से अंग्रेजी वर्णमाला के ए, आलू से बी और सर्कल से ओ की पहचान कराने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


ॅडाइट बसोहली में आयोजित कार्यशाला में नवाचारी शिक्षक राजेश सर्राफ, शशि रानी, अमोल शर्मा और हरदेव कुमार किडंरगार्डन से लेकर पहली कक्षा तक के नन्हें विद्यार्थियों को सीधे चॉक पकड़ाने के बजाए खेल-खेल में बच्चों को सीखने का अवसर देने की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020 के अन्तर्गत किए जाने वाले बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास करने पर बल दिया गया। जिसमें शिक्षण को रुचिकर व मनोरंजक बनाने के लिए तकनीक का उपयोग किस प्रकार किया जाए। इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


खिलौना आधारित शिक्षा शास्त्र पर आयोजित कार्यशाला के समन्वयक एचओडी डाईट पवन कुमार और सह-समन्वयक वरिष्ठ लेक्चरर सुरेश मंडयाल ने बताया कि एलीमेंट्री क्लासेज में शिक्षकों को बच्चों के संग रहते हुए उन्हें तनाव से दूर रहना और शिक्षा में ही रूचि के अनुसार कुछ रोचक कार्य करने का प्रशिक्षण देने के लिए बसोहली के अलावा हाईस्कूल चडवाल में क्षमता वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इन दोनों ही स्थानों पर तीन दिनों तक चलने वाली कार्यशाला में 50-50 प्रतिभागी शिक्षकों को नई पद्धति से रूबरू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed