फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शहर के वार्ड 17 में विरोध के बीच शुरू हुआ स्मार्ट मीटर लगाने का काम

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर के वार्ड 17 में स्थानीय महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। मामला इतना बढ़ गया कि महिला पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में इलाके में स्मार्ट लगाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

वीरवार को जैसे ही टीम वार्ड 17 में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू कर दी है। हालात को देखते हुए बिजली विभाग की टीम ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के कड़े तेवर देख विरोध करने वाले लोग हटने लगे। इसके बाद वहां स्मार्ट मीटर लगाने का का शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल रेखा देवी ने कहा कि वार्ड में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूरी के पेशे से हैं जो दिन का अधिकतम पांच सौ रुपये तक कमाते हैं। उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना पहले ही मुश्किल हो रहा है। अब स्मार्ट मीटर भी उनकी जेब काटने के लिए लगाए जा रहे हैं। सरकार राहत के नाम पर उन्हें जो एक किलो चावल और चार किलो गेहूं उपलब्ध करवा रही है। उससे चार गुना ज्यादा लूट करने लिए स्मार्ट मीटर की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, शम्मी कुमार ने कहा कि सरकार पहले लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा दे, उसके बाद वह स्मार्ट मीटर लगाए। क्योंकि उनके मोहल्ले में रहने वाले 70 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिन्हाेंने कड़ी मशक्कत कर अपने बच्चों की शिक्षा इस आशा के साथ पूरी करवाई थी कि उनके बच्चे उनकी जिम्मेदारियों को कम करने में मदद दे पाएंगे। लेकिन शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं के पास आज भी रोजगार नही है। दरबदर होने वाले ऐसे युवा अपने घरों में लगने वाले स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर मिलने वाले बिजली के बिलाें का भुगतान किस प्रकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पहले युवाओं को रोजगार देकर समृद्ध बनाए, उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई शुरू करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत 7 जनवरी को भी विभाग की टीम जब इस वार्ड में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आई थी तब स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध करते हुए टीम को लौटने के लिए मजबूर कर दिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed