फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: किराये की दुकान में चल रहा हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। कोटी गांव में स्वास्थ्य विभाग का सब सेंटर किराए की दुकान में चल रहा है। लगभग 30 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने कोटी गांव में सब सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई थी, लेकिन अभी तक सरकारी इमारत नहीं बन पाई। एक कमरे में चल रहे सब सेंटर के चलते गांव की लगभग 3000 से अधिक आबादी को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रही है। इससे कई दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रणजीत सिंह, लेखराज, अजय सिंह और जोगिंदर कुमार ने बताया कि सरकार को सब सेंटरों को अपग्रेड करके चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकान में मरीजों के लिए पानी, शौचालय और बेड की सुविधा नहीं है। अगर किसी को इस सब सेंटर में उपचार के लिए लाया जाए तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि सब सेंटर में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक नर्स तैनात है, लेकिन मरीजों के बैठने के लिए उचित स्थान नहीं है। एक तरफ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बैठने की व्यवस्था है तो दूसरी ओर दवाइयां और अन्य उपकरण रखे गए हैं। जगह तंग होने की वजह से मरीज को केवल थोड़ी सी जगह बैठने के लिए मिल पाती है। अगर कोई तीमारदार मरीज के साथ आए तो उसे दुकान के बाहर ही बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि लगभग 30 साल से किराए की दुकान में चलने वाले सब सेंटर को आज तक सरकारी भवन नसीब नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हर दिन सब सेंटर में कई लोग अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं जिन्हें कम जगह की वजह से काफी परेशान होना पड़ता है। किराए की दुकान में चलने वाले इस सब सेंटर का लोगों को पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है।

लोगों ने कहा कि इस संबंध में कई बार सरकार से मांग की है कि सब सेंटर की सरकारी इमारत बनाई जाए लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने कहा कि कोटी गांव में सरकारी मिडिल स्कूल के पास कई कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है जिसकी निशानदेही करवाई जाए और जल्द से जल्द सब सेंटर की सरकारी इमारत बनाई जाए ताकि लोगों को सब सेंटर की सुविधा का सही तरीके से फायदा मिल सके।

कोट
इस विषय पर उच्च अधिकारियों को लिखित में पहले से ही भेज दिया गया है। सब सेंटर की नई इमारत बनने की जल्द ही कोई नई जानकारी मिलने की उम्मीद है।
- डॉ. हरविंदर सिंह, ब्लॉक मेडिकल अफसर बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed