{"_id":"6ac69fa14dad9c1aba04d9e6","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-137234-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ ने सांबा को 2-1 से हराकर जीता अंडर-19 बैडमिंटन डिवीजन खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ ने सांबा को 2-1 से हराकर जीता अंडर-19 बैडमिंटन डिवीजन खिताब
विज्ञापन
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित अंतर-जिला संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेजबान कठुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 लड़कों का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कठुआ ने सांबा को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती।
गत दिवस शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सेमीफाइनल में सांबा ने पुंछ को 2-0 से हराया, जबकि कठुआ ने उधमपुर को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कठुआ और सांबा के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन निर्णायक क्षणों में कठुआ के खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखते हुए 2-1 से जीत दर्ज कर अंडर-19 खिताब अपने नाम कर लिया।
इस मौके पर अधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के अनुसार अंतर-जिला संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।