{"_id":"69d2bece2cd01ae43e09f130","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130709-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महर्षि कश्यप की जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महर्षि कश्यप की जयंती पर शहर में निकाली शोभायात्रा
Mon, 06 Apr 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
महर्षि कश्यप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल युवा। संवाद
लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर किया श्रद्धालुओं का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महर्षि कश्यप की जयंती पर रविवार को श्री कश्यप राजपूत सभा ने रामलीला मैदान से बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। लोगों ने जगह-जगह स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इसमें युवाओं का उत्साह चरम पर रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महर्षि कश्यप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यह शोभायात्रा मुखर्जी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, शहीदी चौक, कॉलेज रोड, परशुराम चौक, रेडियो स्टेशन रोड से होती हुई हाउसिंग कॉलोनी के पास महर्षि कश्यप के निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर संपन्न हुई। यहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने महर्षि कश्यप की जयंती पर शहर में पहली बार शोभायात्रा निकालने पर सभा की टीम को बधाई दी। सभा के प्रधान बोध राज ने कहा कि आज के इस आयोजन का सपना उनके बुजुर्गों ने देखा था जो सभी के सहयोग से सफल हुआ है। सभा ने फैसला लिया है कि हर वर्ष 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप की जयंती का पर्व इसी तरह से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।