{"_id":"69c83b3f72a510e30302a13f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-130461-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मरम्मत के लिए रेलवे क्रासिंग बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मरम्मत के लिए रेलवे क्रासिंग बंद, लोग परेशान
Sun, 29 Mar 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। मरम्मत के लिए जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर कठुआ-बुद्धि सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग को 30 मार्च तक बंद कर दिया है। शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद क्रॉसिंग बंद किए जाने के बाद एनएच-44 से सहार, लोगेट, उतरी और कुमरी गांव जाने वाला मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
72 घंटे के लिए क्रॉसिंग बंद की जाने से हाइवे से सहार, लोगेट, उतरी और कुमरी गांव जाने वाले दोपहिया वाहन चालक तो क्रॉसिंग के साथ बने छोटे अंडर पास से पार होते रहे, लेकिन इस दौरान चार पहिया वाहनों को वाया बरवाल आवागमन करना पड़ा।
स्थानीय मुकेश शर्मा के अनुसार लगभग हर वर्ष रेलवे प्रशासन के अनुसार क्रॉसिंग को टर्नआउट ट्रैक रिपेयर कार्य के कारण बंद किया जाता है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने हजारों लोगों के रास्ते में पड़ने वाली समस्या का निदान करने के लिए अंडर पास या ओवर ब्रिज जैसी व्यवस्था करने की मांग की। ताकि लोगों को हर बार होने वाली असुविधा से बचाया जा सके। संवाद