{"_id":"697fa299858d1e83e201b6d4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128713-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आस्था और उल्लास के साथ मनाया गुरु रविदास का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आस्था और उल्लास के साथ मनाया गुरु रविदास का प्रकाश पर्व
Mon, 02 Feb 2026 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भक्तों ने भजन कीर्तन कर किया गुरु की महिमा का गुणगान
कठुआ। गुरु रविदास के 649वें प्रकाश पर्व का उत्सव जिलेभर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के पारलीवंड स्थित गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा की ओर से धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। यहां सुबह से भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया। वहीं इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराज गुरु रविदास जी के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने की बात कही।
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह विधिविधान से निशान और ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया। इसमें पठानकोट से आए पाठी बिशनदास ने गुरु को समर्पित भजन पेशकर वातावरण को भक्तिमयी बना दिया। मंदिर में जारी कार्यक्रम के चलते दिन भर गुरु रविदास जी के समक्ष माथा टेकने के लिए उनके अनुयायियों की कतार लगी रही।
दोपहर बाद परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष सीआर मुंडे ने लोगों को गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास समाज में एकता के प्रेरक थे। उन्होंने हमेशा ऐसे समाज की कल्पना की जिसमें सभी एक साथ रहकर जीवन के सुख को प्राप्त करें। गुरु जी ने बुराइयों से मुक्त और शिक्षित समाज की परिकल्पना की थी जिसे साकार करने के लिए हम सभी को योगदान देना होगा। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने कहा कि हमारे समाज में जितने भी गुरु हुए हैं। उन्होंने हमेशा मानवता के उत्थान के लिए प्रयास किया। गुरु रविदास जी भी इसी के पक्षधर थे। उनके द्वारा कही हुई बातें आज भी प्रासंगिक हैं और उनका अनुसरण कर हम आज समाज में फैली बुराई को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विधायक डॉ. भारत भूषण ने कार्यक्रम में उपस्थित रविदास के अनुयायियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज होने वाले इस कार्यक्रम में जिस तरह से विभिन्न बिरादरियों से आए लोग शिरकत कर रहे हैं वह हमारे समाज में आने वाले बदलाव का उदाहरण है। उन्होंने गुरु रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। संत गुरु रविदास सामाजिक समानता के पुरोधा थे। जो हमारे समाज के हर वर्ग को समान स्थान देने में विश्वास करते थे। आज भी हमारे समाज में कई सामाजिक भेदभाव के मामले सामने आते हैं। इन्हें खत्म करने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में प्रकाश पर्व के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं, गुरु रविदास सभा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।