{"_id":"696e916bb910c8c0bb0d060d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128332-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ सफाई कर्मचारी यूनियन की 17 सदस्यीय टीम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ सफाई कर्मचारी यूनियन की 17 सदस्यीय टीम घोषित
Tue, 20 Jan 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी इकाई का विस्तार कियासंवाद
कठुआ। गत दिनों हुए चुनाव में जीत हासिल करने वाले कठुआ सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान शाका शुभ ने यूनियन के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। सोमवार को नगरपरिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यूनियन की नई 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। जिसके बाद नए पदाधिकारियों का यूनियन के सदस्यों ने स्वागत किया।
समारोह में शाका शुभ ने कहा कि अब नई कमेटी की घोषणा होने के बाद उनकी यूनियन पूरी ऊर्जा के साथ काम कर सकेगी। उनका प्रयास होगा कि वह नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों और जरूरी मशीनरी की कमी के मुद्दे को विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाए। ताकि शहर की स्वच्छता के प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को एक जुट रहने का आह्वान किया ताकि उनके लंबित मुद्दों का भी समाधान हो पाए।
इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान नरेश शर्मा ने कठुआ सफाई कर्मचारी यूनियन के सभी पदाधिकारियों को मुबारक बाद देते हुए उम्मीद की वह सभी मिलकर शहर की बेहतरी के लिए काम करेंगे।