Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: अंतर-जिला यूटी स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता में पुलवामा और गांदरबल के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
अंतर-जिला यूटी स्तरीय थांग-ता प्रतियोगितासंवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी लड़कों की दो दिवसीय थांग-ता प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी लड़कों की दो दिवसीय थांग-ता प्रतियोगिता का समापन हो गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत आयोजित अंतर-जिला यूटी स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों से विभिन्न आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन, कौशल और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।
विभाग के खेल अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता निदेशक सामान्य, युवा सेवा एवं खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर यूटी, अनुराधा गुप्ता के निर्देशानुसार संयुक्त निदेशक, युवा सेवा एवं खेल जम्मू, विनाक्षी कौल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में किया गया। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने उद्देश्य करवाए जाने वाले आयोजन के विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। इस मौके पर विभाग के जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर प्रदीप सिंह ने गतिविधि प्रभारी धर्मिंदर सिंह और परवीन सिंह लखनपुरिया के साथ मिलकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता के दौरान लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग में 40 किलोग्राम का स्वर्ण पदक गांदरबल के सादिक फैयाज के नाम रहा। रजत पदक श्रीनगर के बासिल बशीर और कांस्य पदक पर कुपवाड़ा के सुहैब बिलाल और पुलवामा के जयदीप सिंह ने अपने नाम किया। 44 किलोग्राम वर्ग में गांदरबल के बासित मकबूल ने स्वर्ण पदक जीता। श्रीनगर के उबैद अहमद को रजत पदक मिला। 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक गांदरबल के शकील अहमद ने जीता। जम्मू के अरुण सलोत्रा को रजत पदक मिला और पुलवामा के फैसल राशिद ने कांस्य पदक अपने नाम किया और 52 किलोग्राम वर्ग में श्रीनगर के उमर फारूक ने स्वर्ण पदक जीता। गांदरबल के सुहैब फिरदौस को रजत पदक मिला जबकि बडगाम के फैजल और पुलवामा के अजहर नजीर ने कांस्य पदक साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 आयु के 48 किलोग्राम वर्ग में पुलवामा के सैयद मोहम्मद असीद ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू के समीर को रजत पदक मिला और कुलगाम के शाहिद अफजल व शोपियां के दानिब मुदस्सिर ने कांस्य पदक साझा किया। 52 किलोग्राम वर्ग में गांदरबल के उबैद अजाज ने स्वर्ण पदक जीता। शोपियां के ताहिर अयूब को रजत पदक मिला जबकि कुलगाम के खालिद अकबर और कुपवाड़ा के जुनैद बशीर ने कांस्य पदक साझा किया। 56 किलोग्राम वर्ग में कुलगाम के जुबैर हुसैन ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू के अभी कुमार को रजत पदक मिला और पुलवामा के फरहान रफीक व श्रीनगर के तेहरान भट्ट ने कांस्य पदक साझा किया और 60 किलोग्राम वर्ग में बडगाम के उमर फारूक ने स्वर्ण पदक जीता। कुपवाड़ा के सुहैल रफीक को रजत पदक मिला और कुलगाम के आकाश शेटेच व जम्मू के दशिक ने कांस्य पदक साझा किया।


इसी तरह अंडर-19 आयु के तहत 56 किलोग्राम वर्ग में गांदरबल के कामरान ने स्वर्ण पदक जीता। पुलवामा के जाहिद अहमद को रजत पदक मिला और कुलगाम के दानिश फारूक व कुपवाड़ा के रईस अहमद ने कांस्य पदक साझा किया। 60 किलोग्राम वर्ग में पुलवामा के हमाद बशीर ने स्वर्ण पदक जीता। गांदरबल के राहुल को रजत पदक मिला और बडगाम के आकिब अहमद व शोपियां के साहिल फैयाज ने कांस्य पदक साझा किया। 65 किलोग्राम वर्ग में पुलवामा के अरशद अली लोन ने स्वर्ण पदक जीता। शोपियां के ताबिश अमीन को रजत पदक मिला और बडगाम के वहीद रियाज़ व गांदरबल के अनीश एजाज ने कांस्य पदक साझा किया। 70 किलोग्राम वर्ग में बडगाम के बुरहान भट और गांदरबल के मेहरान हमजा ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed