{"_id":"696d32cbdd4d97216e076d2b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128296-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जनता दरबार में उठाए सड़क, बिजली व पानी के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जनता दरबार में उठाए सड़क, बिजली व पानी के मुद्दे
Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते विधायक विजय शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दरबार में विधायक ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान
कठुआ। भाजपा जिला कार्यालय लोगेट मोड़ कठुआ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें हीरानगर विधानसभा विधायक एडवोकेट विजय शर्मा जी ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
करीब दो घंटे चले इस कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष पानी, बिजली, सड़क के अलावा कई अन्य समस्याएं रखी। इन्हें सुनने के बाद उन्होंने इस बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर उनका मौके पर ही समाधान कर दिया। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा और विकास के प्रति वह सदैव प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार वह जिला कार्यालय में जनता की सुनवाई के लिए जनता दरबार में बैठेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला विकास परिषद के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू के अलावा कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।