{"_id":"69600cff097aa1728a0489eb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128022-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी स्कूल भटोडी में पक्के कमरों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी स्कूल भटोडी में पक्के कमरों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में
Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने स्थानीय ठेकेदार पर लगाया घटिया स्तर की ईंट का इस्तेमाल करने का आरोप
बिलावर। हायर सेकेंडरी स्कूल भटोडी में बनाए जा रहे पक्के कमरों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
डूगैन ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन धर्म सिंह और अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल भटोडी में तीन नए कमरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है और नए कमरों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से लाखों रुपए की राशि जारी की गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार की ओर से मान्यताओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा और स्कूल की इमारत को जो ईंट लगाई जा रही है वह सही नहीं है और मौजूदा समय में ए क्लास ईंट की जगह सी क्लास की ईट लगाई जा रही है जो सही नहीं है। पूर्व चेयरमैन ने और अन्य स्थानीय लोगों ने जिला उपयुक्त कठुआ से मामले का संज्ञान लेने और कार्य को सही गुणवत्ता में करवाने की मांग की है।
कोट
मामला संज्ञान में आया है। जल्द निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। मौजूदा समय में संबंधित ठेकेदार को कम को रोकने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- मोहम्मद यूनुस, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग