Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: शाहराज लाइंस और कठुआ इलेवन के बीच होगा फाइनल मुकाबला

Tue, 06 Jan 2026 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 06 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
किशनपुर में मैन ऑफ़ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते किशनपुर गांव के वरिष्ठ नागरिक ।स्रोत संव
बिलावर। किशनपुर प्रीमियर लीग सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच शाहराज इलेवन और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें शाहराज क्रिकेट क्लब ने प्रतिद्वंदी टीम को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

दूसरा मैच कठुआ इलेवन और गढ़ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें गढ़ की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया और कठुआ की टीम को बल्लेबाजी करने को कहा। निर्धारित 12 ओवर के मैच में कठुआ की टीम ने चार विकेट गंवाकर 163 रन बनाए। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में केवल 106 नहीं बना सकी। कठुआ की टीम ने 57 रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। आयोजकों ने बताया कि बुधवार 7 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कठुआ इलेवन और शाहराज लायंस की टीमों के बीच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को 70000 रुपये की नकद राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज गेंदबाज और फील्डर को भी इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed