{"_id":"689646b3c78ce5c78e001134","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-122791-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्वतंत्रता दिवस परेड में युवाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्वतंत्रता दिवस परेड में युवाओं ने उत्साह के साथ लिया भाग
विज्ञापन
परेड में भाग लेते छात्र।
- फोटो : kathua news
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। इस क्रम में शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां परेड की रिहर्सल पूरे उत्साह के साथ जारी है। वहीं, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा रहने वाले विद्यार्थी लगातार अपनी प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
शुक्रवार को शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह के लिए विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों की टुकड़ियों ने परेड का जमकर अभ्यास किया। जिला पुलिस की बैंड की धुन पर 3 चक्रों में हुए अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ रिहर्सल की। जहां भीषण गर्मी और उमस के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि आजादी समारोह को यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। इसमें आज होने वाली परेड के अभ्यास में 45 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया।