{"_id":"68714f649f87ae363a081432","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-121835-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाबा बफार्नी के भक्तों के आने का सिलसिला जारी, सेवादारों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाबा बफार्नी के भक्तों के आने का सिलसिला जारी, सेवादारों में उत्साह
विज्ञापन
पल्ली मोड़ स्थित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते बाबा बर्फानी के भक्त।
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के चलते देश भर से बाबा बर्फानी के भक्तों के जम्मू कश्मीर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके कारण प्रवेशद्वार लखनपुर इन दिनों बाबा बर्फानी के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। जहां देश भर से आने वाले भक्तों को आरएफआईडी देने के बाद कड़ी सुरक्षा में अगले पड़ाव के लिए रवाना किया जा रहा है।
शुक्रवार को भी भक्तों के आने का क्रम जारी रहा, जिन्हें सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद कड़े सुरक्षा घेरे में जम्मू की ओर रवाना किया गया। वहीं, रास्ते में भक्तों के काफिले का स्वागत करने के लिए लंगर कमेटियाें में उत्साह देखने को मिल रहा है। पल्ली मोड़ स्थित लंगर में जैसे ही श्रद्धालुओ का जत्था पहुंचा तो वहां सेवादारों में अपार उत्साह देखने को मिला। लंगर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस दौरान जहां भक्तों का स्वागत किया। वही, सेवादारों ने भी उन्हें गर्मागर्म भोजन परोस कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस लंगरों में भोजन व जलपान ग्रहण करने के बाद भक्त अपने पड़ाव के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर मध्यप्रदेश से आए भक्त राजेश चौहान ने जम्मू कश्मीर में उनकी सुरक्षा के अलावा सुविधाओं के किए जाने वाले इंतजामों पर प्रशासन और लोगों के सहयोग पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह हर साल बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इसका मुख्य कारण यहां यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए किए जाने वाले इंतजाम हैं। उत्तर प्रदेश आए चमन लाल ने कहा कि वह पहली बार बाबा के दर्शन के लिए आए हैं। जम्मू कश्मीर में पहुंचने के बाद प्रशासन और लंगर कमेटियों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया है, उससे वह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
वहीं, लंगर कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें देश भर से आने वाले भक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है।