{"_id":"683ca8acf90f569e5b0c5d0a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120642-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंडर-14 दौड़ में सोहित और बबली और अंडर 17 में आर्य व राशि प्रथम रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंडर-14 दौड़ में सोहित और बबली और अंडर 17 में आर्य व राशि प्रथम रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनी। खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से अंगद कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बसोहली के विधायक दर्शन सिंह ने किया। इस अवसर पर एनएचपीसी सेवा चरण-दो पावर स्टेशन माश्का के प्रमुख मदन लाल शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के उद्घाटन सत्र में पहले दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें लगभग 200 स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-10 आयु वर्ग में होने वाली दौड़ के दौरान लड़कों के मुकाबलों में पहला स्थान नक्श ने हासिल किया, वहीं लड़कियों के मुकाबले में अनुष्का देवी पहले स्थान पर रहीं।
अंडर-14 आयु वर्ग में होने वाली दौड़ के दौरान लड़कों के मुकाबलों में पहला स्थान सोहित राजपूत ने हासिल किया, वहीं लड़कियों के मुकाबले में बबली वर्मा पहले स्थान पर रहीं। अंडर-17 आयु वर्ग में होने वाली दौड़ के दौरान लड़कों के मुकाबलों में पहला स्थान आर्य ने हासिल किया, वहीं लड़कियों के मुकाबले में राशि देवी पहले स्थान पर रहीं, जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में होने वाली दौड़ के दौरान लड़कों के मुकाबलों में पहला स्थान पंकज ठाकुर ने हासिल किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले सभी बच्चों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बाकी भाग लेने वाले सभी बच्चों को मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
क्रिकेट में अग्निवीर इलेवन ने जीता मैच
दौड़ प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच अग्निवीर इलेवन जेके और नरेंद्र इलेवन हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। इस मुकाबले में अग्निवीर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके बाद नरेंद्र इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए।
टीम के खिलाड़ी अशोक कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। इसमें 4 चौके और 11 छक्के शामिल थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अग्निवीर इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और एक भी विकेट नहीं गंवाया। इस पारी में संजय कुमार ने 17 गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और एक चौका शामिल था। वहीं, नरेंद्र वर्मा ने 31 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 10 छक्के लगाए। मैच के दौरान नरेंद्र वर्मा काे उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।