{"_id":"683ca913881cd767a401411f","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120639-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चंडी माता दौला के दरबार के लिए वार्षिक यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चंडी माता दौला के दरबार के लिए वार्षिक यात्रा रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव से रविवार को चंडी माता दौला के दरबार के लिए वार्षिक यात्रा रवाना हुई। यात्रा में गांव के 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार सुबह 7:00 बजे पारंपरिक तरीके से गांव के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ महामाई के दरबार के लिए रवाना हुए।
इस वार्षिक यात्रा का आयोजन वर्ष 1966 में किया गया था। इसके बाद से लगातार गांव के लोग बनी विधानसभा क्षेत्र में विराजमान दौला माता के दरबार में हर वर्ष जाते हैं। इस वर्ष भी प्रथा का निर्वहन करते हुए गांव के 500 से अधिक श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए गए हैं। इस मौके पर स्थानीय कुछ लोगों की ओर से यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था की जाती है और यात्रा के दौरान पैदल रास्ते में भंडारे भी लगाए जाते हैं।
यात्री सुशील कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल कुमार और विक्रम सिंह ने बताया सभी यात्री शाम 5:00 बजे महामाई के दरबार में पहुंचेंगे। इसके बाद शाम को दरबार में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौला गांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को महामाई के दर्शन करके सभी यात्री अपने गांव वापस लौटेंगे।