{"_id":"683caa229a973a931300c4b2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120637-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर के मुख्य बाजार में लावारिस मवेशी बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर के मुख्य बाजार में लावारिस मवेशी बने परेशानी का सबब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार में लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कस्बे के मुख्य चौक चौराहों, गलियों, मुख्य बाजार में लावारिस मवेशी घूमते रहते हैं। इनकी वजह से बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहक और वाहन चालक काफी परेशान हैं। इसके अलावा कस्बे के दुकानदार भी लावारिस पशुओं से काफी दुखी हैं।
दुकानदार नरेश कुमार, धर्मपाल, सब्जी विक्रेता पुरुषोत्तम लाल और फल विक्रेता दर्शन कुमार ने बताया कि कस्बे के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में तो आवारा पशुओं की संख्या इस कदर बढ़ गई है कि जहा देखो लावारिस मवेशी इधर-उधर मुंह मारते नजर आते हैं। कई बार जब पशु झुंड में इकट्ठे निकलते हैं तो लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
लोगों ने आरोप लगाया कि इस संदर्भ में कई बार नगर कमेटी को स्थानीय लोगों ने अवगत करवाया, लेकिन नगर कमेटी ने समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया। लोगों ने कहा कि सरकारी कार्यालयों के बाहर भी कई बार इन पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। भीड़ वाले क्षेत्रों में पशुओं का झुंड सड़क हादसों का कारण बन रहा है। कस्बे के जीरो मोड़ के बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड और तहसील कार्यालय के बाहर और कस्बे की मुख्य गलियों में पशुओं को भारी संख्या में देखा जा सकता है। लोगों ने कहा कि बस स्टैंड की पिछली तरफ पड़ी गंदगी के पास पशुओं की संख्या को हर दिन देखा जा सकता है। बस स्टैंड परिसर में भी आवारा पशुओं का जमावड़ा यात्रियों, कर्मचारियों के लिए भारी परेशानी बना है। आवारा पशुओं विशेष कर सांडों के कारण कस्बे में कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।