फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कालीबड़ी चौक पर हादसों को दावत दे रही है सवारियों के इंतजार में खड़ी रहने वाली बसें

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर आए दिन होने वाले हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। इससे वहां जाम और हादसे आम हो गए हैं। इसके बाद भी शहर के प्रमुख चौक की समस्याओं का समाधान करने के लिए फिलहाल कोई पहल हाेती दिखाई नहीं दे रही है। लोगों ने शहर के प्रमुख चौक पर लोगों की सुरक्षा का प्रबंध पुख्ता बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के जनरल बस स्टैंड से चलने वाली बसें पहले शहर के कॉलेज रोड से निकलकर कालीबड़ी चौक पर आती थी। इससे आए दिन हादसे होते थे। इसको देखते हुए प्रशासन ने करीब चार साल पहले इन बसों का संचालन वन-वे माध्यम से कर दिया। इसमें जम्मू से आने वाली बसों को तो कालीबड़ी चौक से शहर के कॉलेज रोड से होते हुए जनरल बस स्टैंड तक जाने की इजाजत है, लेकिन जम्मू जाने वाली बसों को वाया हटली मोड़ हाईवे पर भेजा जाने लगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से शहर के लोगों को जम्मू की ओर जाने के लिए अब कालीबड़ी में ही बसों पर सवार होना पड़ता है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद से जम्मू से कठुआ के बीच में चलने वाली बसों का अघोषित ठहराव बन गया है। यहां अब हाईवे पर सवारियों के इंतजार में खड़ी होने वाली बस पीछे से आने वाली दूसरी बस के आ जाने के बाद ही चौक से हटती है। वहीं, शहर में दाखिल होने वाली विभिन्न रूटों से आने वाली मिनी बस और ऑटो सेवा अव्यवस्थित होकर सड़क के बीचों बीच ब्रेक लगाकर सवारियां चढ़ातीं-उतारती रहती है। इसके कारण कालीबड़ी के इस व्यस्त रहने वाले चौक पर खतरे की घंटी बजती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------------------
कोट
शहर को हाईवे से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर ही किसी भी तरह के वाहनों के खड़े रहने से यहां दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। जिस पर आज तक रोक नही लगाई गई है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यहां चौक पर खड़े होने वाले वाहनों को सौ मीटर आगे या सौ मीटर पीछे खड़े होने का प्रावधान किया जाना चाहिए। इससे चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को सुरक्षा मिल पाएगी।
-संजय शर्मा, स्थानीय दुकानदार
-------------------------------------

शहर के इस प्रमुख चौक पर आम लोगों की सुविधा के लिए वाहनों के ठहराव को जायज करार दिया जा सकता था। अब अंतरराज्यीय बस अड्डा शुरू हो चुका है, तो वहां सभी तरह के बसों के ठहराव को अगर सुनिश्चित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए तो इससे लोगों को सुरक्षा के साथ बस अड्डे की सहूलियत का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए कठुआ शहर से चलने वाली ऑटो सर्विस को नए बस अड्डे से जोड़ना होगा।
-अनिल शर्मा, स्थानीय दुकानदार
---------------------------------------

शहर को हाईवे से जोड़ने वाले कालीबड़ी चौक पर कई तरह की समस्याएं हैं। जिन पर काम किए जाने की जरूरत है। चौक के एक छोर पर पड़ने वाली चक सोना नुपा पंचायत ने भी इसकी कुछ समस्याओं का अपने स्तर पर समाधान करने का प्रयास किया था, लेकिन हाईवे अथारिटी ने उन्हें वहां किसी भी तरह के काम को करने की इजाजत नहीं दी।
-मोहन सिंह भोगल, पूर्व सरपंच चक सोना नुपा

------------------------------


अव्यवस्थित कालीबड़ी चौक की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन के साथ डिवीजन कमिश्नर और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भी लिखा गया। अब अगली कार्रवाई का इंतजार है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस अपने उपलब्ध संसाधनों के अनुसार लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती आ रही है।
-कपिल मन्हास, डीटीआई कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed