{"_id":"682f68776ae63ac35e0e350a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120340-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वाटर सप्लाई स्कीम धार कोटी का 95 फ़ीसदी काम पूरा, नाला भीनी से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वाटर सप्लाई स्कीम धार कोटी का 95 फ़ीसदी काम पूरा, नाला भीनी से मिलेगा पानी
विज्ञापन
बिलावर। वाटर सप्लाई स्कीम धार कोटी का काम लगभग पूरा हो चुका है। पंपिंग रूम में मोटर और अन्य मशीनरी स्थापित करने के लिए विभाग ने 16 लाख का टेंडर लगाया है। कोटी, ओवासीं, काफला, लोडनू आदि इलाके की 5000 से अधिक आबादी को इस योजना का जल्द लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 300 से अधिक नल कनेक्शन दिए जाएंगे। आने वाले दिनों में दूर दराज क्षेत्र की 5000 से अधिक आबादी को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को भरपूर पानी मिलेगा। इस योजना के तहत लोगों को नाला भीनी में तैयार किए गए डगवेल से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। कुछ दिन पहले जलशक्ति विभाग की टीम ने तैयार की गई परियोजना का निरीक्षण किया और एक महीने तक इस योजना के तहत लोगों को पेयजल सप्लाई मिल जाएगी।
एईई शिव दर्शन ने बताया कि इस योजना का काम लगभग पांच वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, जिसके तहत नाला भीनी में डगवेल का निर्माण किया गया है। इस योजना के तहत 20000 गैलन का एक संप टेंक और 50000 गैलन की क्षमता का एक रिजर्वायर बनाया गया है। बता दें कि जलशक्ति विभाग की इस योजना को 5 वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी और इस योजना पर लगभग 3 करोड रुपए की राशि खर्च की गई है। योजना का काम लगभग पूरा हो गया है और जल्द इसका ट्रायल लिया जाएगा। योजना का कार्य पूरा होने से लोगों में खुशी की लहर है और लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, भूषण, पुरुषोत्तम और राज कुमार ने बताया कि उनके इलाके में ग्रेविटी के माध्यम से पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई गई है। गर्मियों के मौसम में अक्सर उन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में ग्रेविटी सिस्टम के माध्यम से उन्हें केवल आधे घंटे के लिए पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाती है।
एईई ने बताया कि नई योजना के तहत लोगों को हर दिन 1 घंटे तक के लिए पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि पंपिंग रूम में मोटर स्थापित करने के बाद जल टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा।