{"_id":"682f685b2c1da65a2009e78e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-120339-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रामकोट से मुदाल सड़क गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रामकोट से मुदाल सड़क गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट से मुदाल सड़क पर पहले 3 किलोमीटर में रामकोट से तूता डंगा आली इलाके तक कई जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
सड़क के दोनों ओर नालियां नहीं होने के कारण बीती बरसात में सड़क कई जगह से बह चुकी है। सड़क पर से निजी वाहन निकालते समय लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। सड़क के संकरा होने के कारण वाहन चालक वाहनों को पास देने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
-हुकम चंद, निवासी मकवाल
सड़क के चौड़ीकरण की मांग और पानी की निकासी के लिए नालियों के अभाव के संबंध में कई बार लोक निर्माण विभाग के समक्ष समस्या को उजागर किया गया, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर हर रोज सैकड़ो निजी वाहनों और यात्री वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
-बोध राज, निवासी मकवाल
सैकड़ों विद्यार्थी नजदीकी स्कूलों और राजकीय डिग्री कॉलेज रामकोट में पहुंचने के लिए हर रोज इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। पंचायत मकवाल के साथ पंचायत कछेड़ और पंचायत बबे के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग यही है जिस पर चलकर लोग धार सड़क रामकोट चौक तक पहुंचते हैं और धार सड़क के जरिए संभाग के विभिन्न इलाकों तक पहुंचते हैं। सड़क पर बीते 8 वर्षों से तारकोल न बिछाने के चलते जर्जर हो चुकी है।
-जीवन लाल, निवासी आमुआला
सड़क पर जल्द बिछेगी तारकोल: जेई
सड़क की मरम्मत कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर रोहित खजूरिया ने बताया कि सड़क पर तारकोल बिछाने का कार्य सिटी एंड टाउन प्लान के अंतर्गत मंजूर हो गया है।