फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो में सल्लन जोन का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। - फोटो : kathua news
कठुआ। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण जिले में स्थगित किए गए अंतर जोन जिला स्तरीय टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो में सल्लन जोन की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-17 वर्ष की बालिकाओं के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और चेस की प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित की गईं। वहीं, अंडर-14 लड़कों के क्रिकेट मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में संपन्न हुए।
विज्ञापन

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल की देखरेख में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले के छह लोअर जोनों कठुआ, बरनोटी, मढ़ीन, लखनपुर, हीरानगर और सल्लन की 553 लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। उधर, स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में अंडर-14 लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मरहीन जोन ने लखनपुर जोन को 6 विकेट से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लड़कियों की होने वाली खेल गतिविधियों के दौरान अंडर-14 वॉलीबॉल में सल्लन जोन ने मढ़ीन जोन को 2-0 सेट से पराजित किया। अंडर-17 आयु वर्ग में लखनपुर जोन ने हीरानगर जोन को 2-0 सेट से हराया। अंडर-14 कबड्डी में सल्लन जोन ने कठुआ जोन को 10 अंकों से मात दी। जबकि अंडर-17 आयु वर्ग में हीरानगर जोन ने लखनपुर जोन को 11 अंकों से हराया। इसी तरह से अंडर-14 खो-खो में लखनपुर जोन ने बरनोटी जोन को 9 अंकों से हराया। अंडर-17 आयु वर्ग में सल्लन जोन ने लखनपुर जोन को 4 अंकों से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed