फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: परमगति की प्राप्ति के लिए ईश्वर के श्री चरणों से निष्काम प्रेम करो

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। शहर के ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी है। कथाव्यास कुलदीप शास्त्री ने वीरवार को श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान के माध्यम से धर्म का अर्थ समझाया।
विज्ञापन

कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को परमगति की प्राप्ति के लिए ईश्वर के श्री चरणों से निष्काम प्रेम करने का संदेश दिया। उन्होंने भक्तों को बताया कि नारद जी को भगवान के चरणों से निस्वार्थ प्रेम था और भगवान का सानिध्य प्राप्त किया। यही उपदेश नारद जी ने महार्षि वेदव्यास जी को दिया। जब 17 पुराणों का अध्ययन करने के बाद भी व्यास जी को संतोष नहीं हुआ तो नारद जी ने भागवत का विस्तार करने की प्रेरणा दी। शुकदेव जी ने वेदव्यास जी से भागवत का अध्ययन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब राजा परीक्षित को श्रृंग ऋषि ने 7 दिन के बाद तक्षक नाग के डसने से अकाल मृत्यु होने का श्राप दिया तो राजा परीक्षित अपनी मुक्ति का उपाय ढूंढने लगे। इस दौरान उन्होंने हजारों संतों से केवल एक ही प्रश्न किया कि जल्दी मरने वाले व्यक्ति को क्या करना चाहिए। लेकिन उनके इस प्रश्न का किसी भी ऋषि ने उत्तर न दिया। तब शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को भगवत का उपदेश दिया और केवल 7 दिनों में ही राजा को जन्म मरण के बंधन से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथाव्यास ने कहा कि मानव का जन्म 7 दिनों में होता है और मृत्यु भी 7 दिन के अंतर्गत होती है। हमारे जीवन में 7 दिनों का बहुत महत्व है। इस सात का अर्थ सत्य है और सत्य केवल परमात्मा है। यह संसार मिथ्या है, इस संसार में रहने वाला मनुष्य जीवन में परमात्मा से नश्वर वस्तु को मांगता है और फिर दुख भोगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed