{"_id":"67d86dd830a2c423b20afb34","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-118345-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज में करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज में करार
विज्ञापन
कठुआ। शिक्षण प्रक्रिया और इंटर्नशिप गतिविधियों में आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ और राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। अगले पांच वर्षों की अवधि के लिए किए जाने वाले इस समझौते के तहत शोध, शिक्षा, छात्र और संकाय विनिमय, संयुक्त कार्यक्रम को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
सोमवार को दोनों संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने कई शिक्षाविदों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। क्योंकि दोनों संस्थान छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाओं, सम्मेलनों, सेमिनारों और कार्यशालाओं का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके अलावा वे शैक्षणिक संसाधनों की साझेदारी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम करेंगे। इस समझौते के तहत स्थानीय कला, संस्कृति और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए जाएंगे।