फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जिले में डेंगू के 14 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 228

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद डेंगू के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। शुक्रवार को 14 नए मरीजों के सामने आने के साथ जिले में अब तक डेंगू पॉजिटिव पाए गए मरीज का आंकड़ा 228 हो गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जगह-जगह चलाए रहे जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान 140 बुखार से पीड़ित पाए गए मरीज के ब्लड सैंपल एकत्र किए। कठुआ शहर के कालीबाड़ी में चार और जंगलोट में चार मरीजों को अगली जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ताजा मामलों में शहर के कालीबाड़ी में तीन डेंगू मरीज पाए गए हैं। इनमें एक 26 वर्षीय महिला सहित 40 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसके अलावा सत्ताचक में एक 38 वर्षीय पुरुष, लच्छीपुर में एक 34 वर्षीय महिला, औद्योगिक क्षेत्र से 24 वर्षीय युवा, चक दराब खान से 22 वर्षीय युवा, जंगलोट से 65 वर्षीय बुजुर्ग, कठेर से 33 वर्षीय पुरुष, पल्ली गांव से 27 वर्षीय महिला, कठुआ के शिवानगर में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, कृष्णा कॉलोनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बसोहली से 19 वर्षीय युवक और बिलावर के किशनपुर से 21 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक पाए गए 228 मरीजों में 147 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 71 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में जारी है, जबकि चार अन्य जम्मू कश्मीर के बाहर उपचार करवा रहे हैं। इनमें से सात मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें जगह-जगह जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसमें लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कालीबड़ी और जंगलोट में विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे सर्वे के दौरान चार-चार ऐसे मरीजों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें लंबे समय से बुखार है। लिहाजा उन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है।

आम लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने, किसी तरह का पानी जमा न होने देने के साथ अपने घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को ढक कर रखने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed