{"_id":"6896419928e9be81a70503f2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1002-122790-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएलडीएम में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएलडीएम में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज में रक्षाबंधन के पावन पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस आयोजन में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से रक्षाबंधन के सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक महत्व को दर्शाया। उनके बनाए रंग-बिरंगे और अर्थपूर्ण पोस्टरों में भाई-बहन के प्यार, पारिवारिक मूल्यों और विविधता में एकता जैसे विषयों को खूबसूरती से उकेरा गया।
प्रिंसिपल ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा और उनके विचारपूर्ण संदेशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे रक्षाबंधन के इस देखभाल और सम्मान के भाव को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं। इस मौके पर प्रोफेसर राकेश शर्मा, बलवीर सिंह, संदीप कुमार, प्रोफेसर शापिया शमीम, डॉ. विजय कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद