फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने ट्यूबवेल पर जड़ा ताला

विज्ञापन
jammu kashmir news
ट्यूबवेल पर ताला लगाती महिला। - फोटो : kathua news
हीरानगर। दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान बनेड़ गांव के लोग ने मंगलवार को छप्पड़ मोड़ में स्थित ट्यूबवेल के मोटर रूम पर ताला जड़ दिया। लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस कार्रवाई के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वह हाईवे जाम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित राकेश कुमार ने कहा, उनके गांव में करीब दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस बारे में कई बार अधिकारियों का बताया, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। भीषण गर्मी में समस्या और बढ़ने पर मजबूरन गांव के लोगों को ट्यूबवेल पर ताला जड़ना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यहां सप्लाई के लिए लगाए गए कर्मचारी अपनी मर्जी से पानी छोड़ते हैं और अगर इसकी शिकायत उनसे ऊपर अधिकारियों से करते हैं तो वह भी अनसुना करते हैं। अब यह रवैया और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि विभाग पानी आपूर्ति बहाल करने के साथ-साथ यहां लगाए गए कर्मचारियों का भी तबादला करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक की फटकार पर पाइप की मरम्मत का काम शुरू
विधायक विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को ट्यूबवेल से गांव को जाने वाली पाइप की मरम्मत का काम शुरू करवाया और लोगों से दो दिन का समय मांगा। लोगों ने कहा दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगला प्रदर्शन हाईवे पर होगा।


प्रदर्शन में राम स्वरूप, राम चंद, अशोक कुमार, संजीव कुमार, दर्शनो देवी, पायल शर्मा, प्रियंका देवी, ज्योति देवी, रंजना देवी, त्रिशला देवी, तृप्ता देवी, सुनीता देवी, पुष्पा रानी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed