{"_id":"67071f652034c0fd1f07aa86","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jmu1038-459386-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रक्षामंत्री 12 को बीआरओ के 75 ढांचों का करेंग, लोकार्पण, जम्मू संभाग के आठ पुल शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रक्षामंत्री 12 को बीआरओ के 75 ढांचों का करेंग, लोकार्पण, जम्मू संभाग के आठ पुल शामिल
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देश में विभिन्न 75 ढांचों का 12 अक्तूबर को लोकार्पण करेंगे। इनमें जम्मू संभाग के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आठ पुल भी शामिल हैं। खास बात यह है कि बीआरओ की ओर से इन पुलों को तय समय सीमा से पहले ही तैयार कर लिया गया है। जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर हाईवे को धार रोड के साथ जोड़ने वाले और खास तौर से चिनाब घाटी के कठुआ रीजन से वैकल्पिक रूट बनी-भद्रवाह मार्ग पर भी ये ढांचे स्थापित हैं। जनसमर्पित किए जा रहे ढांचों में जम्मू संसदीय क्षेत्र के कोरगा, सानू, चिनैनी और दरसू पुल शामिल हैं, जबकि उधमपुर के सेवा दो, ब्यालू, खुडवा और स्वान पुल का लोकार्पण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को लोकार्पित किए जा रहे इन पुलों का रक्षामंत्री ई-उद्घाटन करेंगे। वहीं मौके पर मौजूद रहकर सांसद जुगल किशोर और डॉ. जितेंद्र सिंह इन्हें जनसमर्पित करेंगे। जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के साथ ही जनता को समर्पित होने वाले ये पहले विकास कार्य होंगे। 35 बीआरटीएफ के कमांडर एसके सिंह और मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर नीरज मदान के नेतृत्व में 69 आरसीसी ने दिन-रात काम जारी रखकर इन पुलों को तय समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया है। 69 आरसीसी के ओसी बीएल शाह ने बताया कि जम्मू लोकसभा क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से 55 मीटर कोरगा, 40 मीटर और ढ़ाई करोड़ लागत का सानू, पौने तीन करोड़ की लागत से 50 मीटर चिनैनी और 80 लाख रुपये की लागत का 16 मीटर दरसू पुल शामिल है। ये जम्मू-श्रीनगर हाईवे को धार सड़क से जोड़ने का काम करेंगे। वहीं, चिनाब वैली को जोड़ने वाले बनी-भद्रवाह मार्ग पर सेवा दो पुल, खुडवा के पास ब्यालू पुल, अस्सो और स्वान नाले पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल भी शामिल हैं।