{"_id":"67d86d865f8274d02c0489f4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-10-jam1028-568220-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जंडियाल क्रिकेट क्लब-11 और जम्मू एंटरप्राइजेज ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जंडियाल क्रिकेट क्लब-11 और जम्मू एंटरप्राइजेज ने जीते मैच
विज्ञापन
जम्मू। एमए स्टेडियम में सोमवार को आठ दिवसीय एंटी ड्रग्स वैटरन क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए। इसमें जंडियाल क्रिकेट क्लब-11 और जम्मू एंटरप्राइजेज ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में जनता क्रिकेट क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर प्रतिद्वंदी टीम को 89 का लक्ष्य दिया। वहीं शानदार पारी खेलते हुए जंडियाल ग्रुप-11 ने 89 रन का लक्ष्य पूरा करते हुए नौ विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच इलाइट-11 क्रिकेट क्लब और जम्मू एंटरप्राइजेज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें जम्मू एंटरप्राइजेज ने धुआंधार पारी खेली और विरोधी टीम के खिलाफ 123 रन बनाए। वहीं इलाइट-11 ने पारी के दौरान 119 रन बनाए। जम्मू एंटरप्राइजेज ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान जंडियाल ग्रुप-11 के अतुल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
लीग का आयोजन लुधियाना ब्रदर्स और टीम जम्मू की ओर से किया गया है। उद्घाटन समारोह में डीआईजी शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज से नशे को दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे अनुशासन और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने जल्द ही थाना स्तर पर भी खेल प्रतियोगिताएं करवाने का आश्वासन दिया। संबोधन के बाद डीआईजी ने लीग का शुभारंभ करते हुए कुछ गेंद खेले।