फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: तीन साल से ठप पड़ी है आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स की योजना

Sat, 24 Jan 2026 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 24 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
संजश शर्मा - फोटो : परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
सवा दो करोड़ की बकायादारी, अब नए सिरे से प्रपोजल की तैयारी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में ठप पड़े आधुनिक शॉपिंग कांप्लेक्स का काम नींव से आगे नहीं बढ़ पाया है। 25 करोड़ रुपये की लागत से होने वाला निर्माण पिछले करीब तीन साल से ठप पड़ी है। इस शॉपिंग कांप्लेक्स से रोजगार के साधन भी सृजित किए जाने थे, जो अब अधर में ही है।
परियोजना का काम लंबित होने का कारण फंड का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में यह अधूरी परियोजना शहर के लोगों के लिए निराशा का कारण बनी है। दरअसल, शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कर रहे ठेकेदार को उसके बिलों के मुताबिक राशि न मिलने के कारण काम को बंद कर दिया था जो आज तक शुरू नही हो पाया है। वर्ष 2021 में शॉपिंग कांप्लेक्स का काम शुरू करवाते वक्त निकाय के पदाधिकारियों ने यह कार्य एक साल में पूरा करने का दावा किया था। अलबत्ता शॉपिंग कांप्लेक्स की भव्य इमारत के स्थान पर नींव खोदी गई है वह लगातार कचरे का अड्डा और तालाब बना हुआ है। जो गर्मी के सीजन में डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की वजह भी बनता है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो लगभग सवा दो करोड़ रूपए की बकायादारी इस परियोजना में रही है। कुछ दुकानदारों ने परियोजना में एडवांस बुकिंग के तहत राशि भी जमा करवाई जिसे तत्कालीन पदाधिकारियों ने ठेकेदार की बकायादारी क्लीयर करने के लिए इस्तेमाल किया लेकिन मात्र 60 लाख रूपए ही अदा हो पाए। पहले चरण में पांच करोड़ की लागत से नींव तक का काम किया जाना था। उधर, उधमपुर में हुए हादसे में अब ठेकेदार का भी निधन हो गया है। ऐसे में नगर परिषद अब नए सिरे से प्रपोजल तैयार कर रही है। इसमें इसे पीपीपी मोड पर चलाए जाने और लंबित परियोजनाओं के तहत पूरा किए जाने का प्रपोजल प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की इस रुकी परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए नगर परिषद की तरफ से अब तक कोई गंभीर प्रयास नहीं हुए हैं। शहर के बीचों बीच होने के बाद भी यह स्थल रोजगार सृजन का केंद्र बनने की जगह मच्छर और गंदगी का अड्डा बना हुआ है।

स्वर्ण सिंह, स्थानीय
....................................................

नगर परिषद की यह परियोजना अपनी सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक थी। क्योंकि बदलते बाजार और व्यापार में यह शहर में खरीदारी का केंद्र बनने के साथ ही पुराने बाजार को भी और सक्रिय कर देती। लेकिन समय के साथ पिछड़ी इस परियोजना को फिर से शुरू करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। शहर के बीचों बीच भूमि का एक कीमती टुकड़ा नगर परिषद के नुमाइंदों की नाकामायाबी की कहानी बयां करता है।


संजय शर्मा, स्थानीय
कोट
यह परियोजना फंड्स के अभाव में रुकी हुई है। सवा दो लाख की बकायादारी इस परियोजना में है। ऐसे में पुरानी बकायादारी को चुकता करने और परियोजना को फिर से गति देने के लिए दो प्रपोजल प्रशासनिक विभाग को मंजूरी के लिए भेजे जा रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में इसका काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कठुआ

संजश शर्मा

संजश शर्मा- फोटो : परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज।

संजश शर्मा

संजश शर्मा- फोटो : परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed