फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir news,congress rally in hiranagar

खुलकर सामने आई कांग्रेस में गुटबाजी: प्रदेश अध्यक्ष की सभा से आजाद खेमा नदारद, मीर ने कही ये बात

Mon, 15 Mar 2021 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news,congress rally in hiranagar
गुलाम अहमद मीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में गुलाम नबी आजाद की बयानबाजी के बाद कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। आजाद की बयानबाजी के बाद प्रदेश अध्यक्ष मीर के कठुआ जिले में पहले दौरे से आजाद गुट के नेता गायब रहे। यहां तक कि पार्टी के जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता समेत कई नेता गुलाम अहमद मीर की सभा में शामिल नहीं हुए। के प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा कि कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ उचित फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


कठुआ के दियालाचक में पहुंचे जीए मीर ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभा में मौजूद नेताओं ने मंच से पार्टी के कुछ नेताओं के व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए जिला कमेटी के पुनर्गठन की मांग उठाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष से कमेटी पुनर्गठन को लेकर घोषणा की मांग भी की गई। इस पर मीर ने कहा कि कांग्रेस में सभी को अपने ढंग से काम करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन जो अपनी जिम्मेदारी संभालने में पीछे रहेगा, उस पर पार्टी का विशेष विंग नजर बनाए हुए है। कांग्रेस में रहकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों पर आने वाले समय में कड़ा फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    

न्योता ही नहीं दिया: सुभाष गुप्ता
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि दियालाचक में पार्टी की सभा को लेकर उन्हें कोई न्योता नहीं दिया गया। बिना बुलावे वह कैसे शामिल होते।

भाजपा ने क्रिएट किया टैक्स टेररिज्म: मीर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा ने लोगों से वायदा तो हर खाते में 15 लाख रुपये डालने का किया, लेकिन टैक्स पर टैक्स लगाकर लोगों को टैक्स टेररिज्म से मार दी। जीए मीर दियाला चक में पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश ने क्या गुनाह किया है कि राज्य का दर्जा छीन लिया गया। भाजपा ने राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद जनता को टैक्स टेररिज्म से त्रस्त कर दिया है। मीर ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत फर्क है। लोगों पर कई तरह के टैक्स लगाकर और महंगाई का बोझ बढ़ाकर जेबें खाली कर दी हैं। अब आम लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियां समझ आने लगी हैं। लोग अपना फैसला भी सुनाएंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व विधायक गिरधारी लाल, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा, पंकज डोगरा, बलबीर चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed