फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu Kashmir: balloons with Urdu written postern found in Kathua

जम्मू कश्मीर: आठ दिन बाद कठुआ में फिर मिला गुब्बारा, इस बार उर्दू में भी लिखा पोस्टर भी बरामद

Thu, 05 Oct 2023 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 05 Oct 2023 12:39 PM IST
सार

कठुआ में दस दिन बाद एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस बार गुब्बारों के साथ एक उर्दू लिखित पोस्टर भी मिला है। इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ोली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

विज्ञापन
Jammu Kashmir: balloons with Urdu written postern  found in Kathua
कठुआ में गुब्बारों के साथ मिला उर्दू लिखा पोस्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ में दस दिन बाद एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस बार गुब्बारों के साथ एक उर्दू लिखित पोस्टर भी मिला है। इससे पहले 28 सितंबर को कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ोली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला, जो कि जहाज के आकार का था। वहीं, 26 सितंबर को कठुआ के बनी तहसील के दूरदराज क्षेत्र में विदेशी गुब्बारा और गैजेट मिल चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कठुआ के नानन गांव में एक किसान को खेत से गुब्बारों के साथ बंधा हुए एक पोस्टर मिला, जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ है। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे और पोस्टर को कब्जे में ले लिया है। पोस्टर में क्या लिखा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि गुब्बारा पाकिस्तान से उड़ कर सीमा पार करते हुए यहां पहुंचा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

28 को नड़ोली में मिला था पाकिस्तानी गुब्बारा

कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ोली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान लिखा देख गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस से साझा की मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी ली। हालांकि कुछ और न मिलने के बाद जहाजनुमा गुब्बारे को जब्त कर लिया।

26 को बनी में मिला दक्षिण कोरिया निर्मित गुब्बारा और उपकरण

कठुआ जिले के बनी में दक्षिण कोरिया निर्मित गुब्बारा और मौसम पूर्वानुमान का डाटा जुटाने वाला उपकरण मिला। पुलिस ने सोमवार देर रात सूचना के बाद गुब्बारे और यंत्र को कब्जे में ले लिया जबकि इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

बनी से 14 किलोमीटर दूर पंचायत बारी के मैदान में बच्चों ने एक फटा हुआ गुब्बारा देखा। गुब्बारे के साथ तारों से बंधा एक उपकरण था, जो थर्मोकोल कवर से ढका था। बच्चों ने इसे खोलकर देखा तो उसमें एक से ट्रांसमीटर निकला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत बनी पुलिस को मामले की जानकारी दी। बनी पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर केआर ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और उसे कब्जे में ले लिया।
जांच में पाया गया कि ट्रांसमीटर के पीछे वीथेक्स कंपनी लिमिटेड, रेडियोसॉन्ड, मेड इन कोरिया लिखा था। कार्यकारी थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। उपकरण पर अंग्रेजी में वेदर भी लिखा है। एक नजर में यह उपकरण मौसम का पूर्वानुमान जुटाने के लिए छोड़ा लग रहा है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed