Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: सीमावर्ती क्षेत्र में तारबंदी के पार खेतों में किसान कर रहे गेहूं की बुवाई

विज्ञापन
jammu and kashmir news
करीब 21 किसान लगभग 100 एकड़ जमीन पर गेहूं की तैयार कर रहे हैं फसल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में वीरान पड़ी कृषि भूमि पर फिर से खेती शुरू हो गई है। सुरक्षा कारणों से वर्षों तक किसान अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर सके थे। अब बीएसएफ की निगरानी में तारबंदी के पार गेहूं की बुवाई हो रही है।
चक चंगा गांव सहित आसपास के सीमावर्ती गांवों के किसान इस पहल से जुड़ गए हैं। करीब 21 किसान लगभग 100 एकड़ जमीन पर गेहूं की फसल तैयार कर रहे हैं। वर्ष 2002 से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करीब 20 गांवों की पांच हजार हेक्टेयर भूमि खाली पड़ी थी। सुरक्षा व्यवस्था और आवाजाही की दिक्कतों के कारण किसान लंबे समय तक खेती से दूर रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बीएसएफ और कृषि विभाग के प्रयासों से कुछ गांवों में दोबारा खेती की शुरुआत हुई थी। चक चंगा, छन्न टांडा, करोल, माथरियां और करोल कृष्णा के किसान अब अपनी जमीन पर फसल उगा रहे हैं। शुरुआती दौर में कृषि विभाग ने बीज और खाद उपलब्ध कराई थी। अब किसान अपने खर्च पर खेती कर रहे हैं। हालांकि किसानों को साल में केवल गेहूं की एक ही फसल उगाने की अनुमति मिलती है। दूसरी फसल की इजाजत न मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन किसानों को कर रहा प्रोत्साहित
सीमावर्ती क्षेत्र के दूसरे गांवों के किसान भी खाली जमीन पर खेती शुरू करना चाहते हैं। किसानों की मांग है कि तारबंदी के आगे स्थित भूमि की सही निशानदेही करवाई जाए। लंबे समय से खेती से वंचित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने पंजाब सरकार की तर्ज पर विशेष राहत व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह ने बताया कि प्रशासन किसानों को तारबंदी के पार खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है ताकि समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed