{"_id":"6ae79d04f7f170536a07bcf6","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-138056-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नुकनाली चंडी माता यात्रा को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नुकनाली चंडी माता यात्रा को लेकर तैयारियां तेज
विज्ञापन
लंगर व्यवस्था के लिए रवाना हुए ट्रस्ट के सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। प्रसिद्ध नुकनाली चंडी माता मंदिर से सोमवार से शुरू होने वाली वार्षिक धार्मिक यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न धार्मिक समितियों और ट्रस्टों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। रविवार को चैरिटेबल ट्रस्ट धड़ू की लंगर कमेटी के सदस्य चंडी डेरा, खबी के लिए रवाना हुए। वे श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था करेंगे। यह लंगर धड़ू माता से नुकनाली चंडी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए होगा। ट्रस्ट के सदस्य भोजन सामग्री और अन्य आवश्यक सामान निर्धारित स्थान तक पहुंचा रहे हैं। सोमवार को दौल्हा माता और धड़ू माता स्थित चंडी माता मंदिरों से दो प्रमुख धार्मिक यात्राएं नुकनाली स्थित चंडी माता के दरबार के लिए रवाना होंगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न धार्मिक समितियों और ट्रस्टों ने मिलकर इन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।