Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

मोदी सरकार की इच्छाशक्ति और निष्ठा का प्रमाण है महिला आरक्षण : डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञापन
jammu and kashmir news
मोदी सरकार की इच्छाशक्ति और निष्ठा का प्रमाण है महिला आरक्षण : डॉ. जितेंद्र सिंह
विज्ञापन

कहा- मोदी जी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं; अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण का भी किया जिक्र


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। मोदी सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के फैसले को कोई नहीं रोक सकता।
देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटने जैसा ऐतिहासिक फैसला देखा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी इसी कार्यकाल में हुआ है। अब महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं उसे पूरा करने का पूरा प्रयास करते हैं। उन्होंने हीरानगर दौरे के दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज में साइंस सेंटर बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से चार करोड़ रुपये देने की बात कही। उन्होंने जिला प्रशासन कठुआ को इस संबंध में स्वीकृति पत्र सौंप दिया है।
विज्ञापन


नया एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर भी जल्द बनकर होगा तैयार
साइंस सेंटर स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। इससे हीरानगर जैसे छोटे कस्बे में विज्ञान का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। इस राशि को एमपीलैड्स ई-साक्षी पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने हीरानगर में अरुण जेटली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि दी है। इससे स्टेडियम परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नया एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर भी जल्द बनकर तैयार होने वाला है। इससे कठुआ से दिल्ली का सफर पांच घंटे में पूरा हो सकेगा। क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को इससे नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले की अलग पहचान
जिला कठुआ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह क्षेत्र अब केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं बल्कि मेडिकल शिक्षा और फार्मा उद्योग में आगे बढ़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। डॉ. भीमराव आंबेडकर असाधारण बौद्धिक क्षमता के धनी थे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को लंबे समय तक उचित सम्मान नहीं मिला। सामाजिक भेदभाव और पूर्वाग्रहों का सामना करने के बावजूद डॉ. आंबेडकर ने अमिट स्थान बनाया। उन्होंने अपनी विद्वता और दूरदर्शिता से देश के इतिहास को नई दिशा दी। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सभी लोगों को सांविधानिक मूल्यों के प्रति खुद को फिर से समर्पित करना चाहिए। जिले में इन क्षेत्रों के विकास से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। सरकार की इन पहलों से स्थानीय स्तर पर आधारभूत ढांचे में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed