{"_id":"6b0c88e9d477dc0b140fe7b1","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-138953-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चोरी के दो आरोपी की हिरासत बदली, अब राजबाग पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चोरी के दो आरोपी की हिरासत बदली, अब राजबाग पुलिस करेगी पूछताछ
विज्ञापन
चेनपुरा में घर से जेवरात चोरी करने का आरोप, चोरी का कुछ सामान सुनार को बेचने का भी खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी राहुल कुमार की हिरासत बदलने के आदेश दिया है। मामले में अब राजबाग पुलिस आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करेगी, ताकि चोरी की वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के साथ चोरी किए गए जेवरात की बरामदगी की जा सके।
मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट आस्था शर्मा की अदालत में 23 नवंबर को की गई। आरोपी राहुल कुमार निवासी छन्न ओडियां वर्तमान में हीरानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस हिरासत में था। इसी बीच राजबाग पुलिस ने उसे एक अन्य एफआईआर में भी संलिप्त बताते हुए उसकी हिरासत बदलने के लिए अदालत में आवेदन दायर किया। राजबाग पुलिस की ओर से अदालत में बताया गया कि इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों सुशील कुमार उर्फ लड्डू निवासी चक देसा सिंह और कन्हैया निवासी नरोट जैमल सिंह, पठानकोट ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने इमरान भट उर्फ बिल्ला और राहुल कुमार के साथ मिलकर 29 अप्रैल 2026 की रात चेनपुरा निवासी सुखविंदर सिंह के घर में चोरी की थी। आरोपियों के अनुसार चोरी किए गए जेवरात बाद में राहुल कुमार के कब्जे में रहे और उनमें से कुछ आभूषण सुनार को बेचे गए। पुलिस ने अदालत को बताया कि चोरी की संपत्ति बरामद करने और मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन करने के लिए राहुल कुमार से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे राजबाग पुलिस के जांच अधिकारी के हवाले किया जाए।