Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: 2811 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
15 केंद्रों पर हुई परीक्षा 2851 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा-2026 में जिले में आधे से भी कम अभ्यर्थी पहुंचे। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5662 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से केवल 2811 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 2851 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस तरह जिले में कुल उपस्थिति 49.65 प्रतिशत और अनुपस्थिति 50.35 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में 408 में से 195 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के केंद्र-ए में 552 में से 273 और केंद्र-बी में 408 में से 188 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में 360 में से 178 तथा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 384 में से 192 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय जंगलोट में 312 में से 159, केंद्रीय विद्यालय लखनपुर में 384 में से 185 और गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज कठुआ में 192 में से 108 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जीडीसी हीरानगर में 360 में से 181 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। बरवाल मोड़ बरनोटी स्थित डीएस हेरिटेज स्कूल में 420 में से 221, जेके पब्लिक स्कूल कठुआ में 420 में से 196, स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 350 में से 165 और टाइनी स्कॉलर हाई स्कूल लोगेट मोड़ में 432 में से 220 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इन्फेंट जीसस हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर में 440 में से 229 और पब्लिक ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल छन्न अरोड़ियां में 240 में से 121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


एडीसी कठुआ सचिन जम्वाल ने बताया कि आयोजित परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे। इसमें परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए तैनात आब्जर्वरों इस पर कड़ी नजर रखी। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों का उन्होंने खुद भी दौरा किया जिसमें डीसी कठुआ राजेश शर्मा के साथ एसएसपी मोहिता शर्मा भी शामिल रही। पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज में सबसे अधिक उपस्थिति
केंद्रवार उपस्थिति के लिहाज से गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज कठुआ में सबसे अधिक 56.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। डीएस हेरिटेज स्कूल बरवाल मोड़ बरमोटी 52.62 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सबसे कम उपस्थिति गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के केंद्र-बी में रही, जहां 46.08 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।


पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले चुके, लेकिन इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े थे। इसके परीक्षा का प्रश्नपत्र भी आउट ऑफ सेलेबस नही था ऐसे में परिणाम बेहतर आने की उम्मीद है।
कंवलजोत सिंह, अभ्यर्थी

प्रश्न पत्र तो काफी अच्छा आया था। पहले से तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा में अच्छी मेरिट ला सकते है, लेकिन जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से पूर्व में करवाई गई परीक्षा जिसकी जांच अभी चल रही है उसे पूरी होने के बाद ही दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए।

राजेश, अभ्यर्थी

पिछली परीक्षा की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कठिन था। इस कारण अभ्यर्थियों को प्रश्नों को समझने और सही उत्तर चुनने में थोड़ा अधिक समय लगा। गणित और रीजनिंग के प्रश्न सामान्य और आसान स्तर के थे।

शशांक, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed