{"_id":"6ae3a001df9ec80737048c03","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-137980-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बुद्धि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में माता का भव्य जागरण कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बुद्धि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में माता का भव्य जागरण कल
विज्ञापन
महा मंगलम मां भगवती की आरती और लंगर का भी होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बुद्धि के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 31 अक्तूबर को मां भगवती के नाम भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में डोगरी गायिका सरस भारती, अभिषेक अभी और कंठ बख्श माता के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। पूर्व सरपंच बिक्की शर्मा ने बताया कि जागरण से पहले रात नौ बजे महा मंगलम मां भगवती की आरती की जाएगी। हरिद्वार और काशी की तर्ज पर होने वाली इस आरती को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसके बाद रात 10 बजे से माता का जागरण शुरू होगा, जिसमें कलाकार अपनी भजन प्रस्तुतियों से मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। बिक्की शर्मा ने बुद्धि सहित आसपास की पंचायतों के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती के जागरण में भाग लें।