फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   J&K: Bodies of three missing persons found in Kathua forests, postmortem will reveal the truth; police engaged

जम्मू-कश्मीर में बड़ी वारदात: कठुआ के जंगलों में लापता तीनों व्यक्तियों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Mar 2025 06:48 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Mar 2025 06:48 PM IST
सार


कठुआ में तीन लापता व्यक्तियों के शव एक झरने के पास मिले, जो 5 मार्च को विवाह समारोह से लौटते समय रास्ता भटक गए थे।

विज्ञापन
J&K: Bodies of three missing persons found in Kathua forests, postmortem will reveal the truth; police engaged
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

मढून से लोहाई मल्हार के सुरग गांव में बरात के लिए जा रहे तीन लापता लोगों के शव तीसरे दिन इच्छू के नजदीक झरने से बरामद हुए हैं। जंगल के इलाके में दो दिन से सुरक्षाबल और स्थानीय लोग इनकी तलाश कर रहे थे। एक महीने में ही दूसरी बार लापता होने के बाद नागरिकों की हत्या का यह दूसरा मामला है। जिसे लोग टारगेट किलिंग का मामला मान रहे हैं। इसके पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, पांच मार्च को आतंकवाद प्रभावित लोहाई मल्हार के मढून से 35 लोग एक बरात में पैदल निकले। मलाड के पास बरात में शामिल ध्यौता निवासी 35 वर्षीय दर्शन सिंह, मढून निवासी 28 वर्षीय योगेश सिंह, और ध्यौता निवासी 14 वर्षीय वरुण ठाकुर बरात से बिछड़ गए। शेष बाराती रात 11 बजे तक सुरग पहुंच गए लेकिन यह तीनों नहीं पहुंचे। छह मार्च सुबह भी इनके सुरग नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद आने के बाद बरात के साथ आए लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन

शुक्रवार को एजेंसियां हरकत में आईं चूंकि इसी तरह से दो लोगों की गुमशुदगी और फिर हत्या का मामला बिलावर के बाथरी में 15 फरवरी को भी सामने आया था। जिसके फिलहाल अभी जांच जारी है। ऐसे में आतंकियों द्वारा तीनों को अगवा किए जाने की आशंका को देखते हुए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद ली गई। आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। तीनों की शव लापता होने की जगह से लगभग साढ़े तीन से चार किलोमीटर दूर इच्छू के पास एक झरने में बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिलावर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उधर, तीन नागरिकों की हत्या को लेकर लोगों में भारी रोष है। बिलावर के फिंतर चौक पर हिंदू संगठनों ने घंटों धार रोड को जाम कर प्रदर्शन भी किया। लोगों ने इसे क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की वारदात बताया और पुलिस के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed