फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Issues of electricity, water and poor condition of roads were raised in Janta Darbar

Kathua News: जनता दरबार में बिजली, पानी और सड़कों की दुदर्शा के मुद्दे उठाए

Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 05 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Issues of electricity, water and poor condition of roads were raised in Janta Darbar
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक। संवाद - फोटो : kathua
जनशिकायतों के निवारण के लिए धार महानपुर में विशेष शिविर का आयोजन
विज्ञापन

विधायक दर्शन सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं
कठुआ। जनशिकायतों के निवारण के लिए धार महानपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विधायक बसोहली दर्शन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत धार महानपुर, धार झैंखर, धार कोहर, अधाट, घोड़ल के लोगों ने भाग लिया।
उन्होंने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़कों की मरम्मत, नई सड़कें बनाने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने, नए राशन कार्ड बनवाने, स्कूलों को अपग्रेड करने, धार महानपुर में शीघ्र जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा खुलवाने आदि समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र में समस्याओं को सुलझाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा चलाई जाने जनहित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने के लिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बसोहली ब्लाॅक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1700 से ज्यादा घरों का सर्वे ग्रामीण विकास विभाग की ओर से किया गया है। उन्होंने ग्रामीण विकास अधिकारी धार महानपुर को पीएमएवाई योजना के पात्र नागरिकों की सूची शीघ्र तैयार करने को कहा। इसके अलावा एईई जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए की गर्मियों को देखते हुए ऐसी रणनीति अपनाएं कि लोगों को पेयजल के लिए परेशान ना होना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य करवाते समय कार्य की गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दर्शन सिंह ने लोगों को क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने, विधानसभा में बसोहली क्षेत्र की अनेक समस्याओं तथा मांगों को उठाने के और बसोहली को जिले का दर्जा दिलवाने के लिए किए जाने वाले प्रयास की जानकारी दी। लोगों की राशन व राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का निपटारा समस्याओं का निदान करने के लिए टीएसओ को हर माह धार महानपुर में कैंप करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के स्कूलों को अपग्रेड करवाने तथा स्कूलों में टीचिंग स्टाफ के खाली पदों को भरने के लिए वह उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
इस मौके पर बागवानी विकास अधिकारी संजीव सिंह तथा कृषि विभाग के एईओ इंदर सिंह ने सरकार की ओर से किसानों की भलाई के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जबकि बिजली विभाग सहायक अभियंता संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन, डीएफओ मुनीश भारद्वाज, ग्रामीण विकास अधिकारी आसिफ चंदेल, एईई पीएमजीएसवाई दीपक कोहली, बीऐमओ रजनीश शर्मा,एईई जल शक्ति विभाग योगेश शर्मा, एचडीओ संजीव सिंह, एईई विधुत विभाग विकास गुप्ता, पूर्व बीडीसी धार महानपुर सुषमा कारयाल, पूर्व सरपंच, पूर्व पंच तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed