फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Inter-zone sports competition begins, players show their mettle

Kathua News: अंतर जोन खेल प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inter-zone sports competition begins, players show their mettle
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी खेल प्रतियोगिताएं। संवाद - फोटो : kathua
- कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, रस्सी कूद और फुटबॉल के मुकाबले करवाए गए
विज्ञापन

कठुआ। जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर जारी खेल गतिविधियों में अंतर जोन खेल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, रस्सी कूद, फुटबॉल, कुश्ती और क्रिकेट प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी राकेश मिन्हास ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने पहले दिन की खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी 883 प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि यह आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग के वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा है। इसे विभाग के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा के नेतृत्व और संयुक्त निदेशक, जम्मू वेद प्रकाश के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में छह जोन और नाज मैदान बिलावर पहाउ़ी क्षेत्र के छह जोन के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाते का अवसर दिया जा रहा है। क्रिकेट मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के 12 शिक्षा जोन के बीच होने वाले इस मुकाबलों का आयोजन में 15 मई तक चलने वाले मुकाबलों को निर्धारित आयोजित किया जाएगा, जबकि 16 मई को सभी मुकाबलों का फाइनल नाज खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed