फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Information about generic drugs

जेनेरिक दवाओं के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
Information about generic drugs
कठुआ। प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना पर जीएमसी कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से किया गया था। जिसमें जीएमसी कठुआ प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट, प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि जबकि राज्य औषधि नियंत्रक जम्मू-कश्मीर लतिका खजूरिया और परियोजना के सह-समन्वयक रिफत नजीर विशिष्ट अतिथि रही। जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक चित्रा वैष्णवी ने सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने जन औषधि योजना सेवा भी और रोजगार भी की टैग लाइन बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम के तहत उपलब्ध जेनेरिक दवाओं के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। परियोजना सह-समन्वयक प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना ने इस योजना की शुरुआत और उद्देश्य पर बोलते हुए अब तक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों से शुरू होकर 8055 दुकानों तक पहुंची योजना की प्रगति के बारे में जानकारी देता है। योजना के शुभारंभ के कारण ही प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रम जो हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को 5 लाख रुपये के बीमा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की सहायता कर रही है और भारत के प्रत्येक नागरिक को बहुत कम कीमत पर सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराने में मदद कर रही है। डा. बीएन भोगल एचओडी मेडिसिन और डॉ दीपक अबरोल प्रभारी ऑन्कोलॉजी ने जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवा के उपयोग और महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं राज्य औषधि नियंत्रक लतिका खजूरिया ने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान आशा व्यक्त की कि इस तरह के सत्र स्वास्थ्य संस्थानों में जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ के प्रतिनिधि डॉ वासना शर्मा, सहायक औषधि नियंत्रक एस एन टिक्कू, इकबाल पाला और राजेश अंगुराना, औषधि नियंत्रण अधिकारी राकेश सलाथिया और नरिंदर परवेश और प्रदीप सिंह डीईआईसी प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed