{"_id":"68a62e751d1cc0c1700ec541","slug":"indian-army-is-also-ahead-in-the-development-of-villages-along-the-borders-kathua-news-c-201-1-knt1008-123226-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सीमाओं के साथ गांवों के विकास में भी आगे भारतीय सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सीमाओं के साथ गांवों के विकास में भी आगे भारतीय सेना
Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने बनी के दूर दराज इलाकों में लगाई लाइटेंसंवाद
बनी। बनी क्षेत्र के डंडी और गुट्टू इलाकों में भारतीय सेना ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल रास्तों और पगडंडियों पर सोलर लाइटें लगाई हैं। यह क्षेत्र इंडियन आर्मी की ओर से सोलर लाइटों से रोशन किया जाने वाला बनी का दूसरा इलाका है। इससे पहले सेना ने बनी के सेली गांव में भी सोलर लाइटें स्थापित की थीं।
इसी क्रम में भारतीय सेना ने डंडी और गुट्टू के स्कूल, चिरायु और रास्तों पर आधे दर्जन से अधिक सोलर लाइटें लगाकर स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाई है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने सेना का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय सेना सिर्फ सीमाओं पर ही नहीं बल्कि गांव-गांव में विकास कार्यों के जरिए भी लोगों का दिल जीत रही है। आर्मी की यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगी। कहा डंडी और गुट्टू क्षेत्र बनी का सबसे दूर-दराज इलाकों में शुमार है। यहां बरसात और सर्दियों के मौसम में अक्सर बिजली की भारी समस्या बनी रहती है। ऐसे में सेना की ओर से लगाई गई सोलर लाइटें यहां के लोगों के लिए नई रोशनी और उम्मीद लेकर आई है। ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि सेना की पहल पर खुशी जताई है।